फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vijayal Maurya won gold medal in Kudo National Tournament

Rewari News: विजवल मौर्या ने कूडो नेशनल टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vijayal Maurya won gold medal in Kudo National Tournament
फोटो: 23रेवाड़ी। कूडो नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल विजेता विजवल मौर्या। स्रोत: परिजन - फोटो : हनुमानगंज बाईपास के रेलवे ओवरब्रिज पर बाहर निकला सरिया।
भिवाड़ी। क्षेत्र के होनहार मार्शल आर्टिस्ट विजवल मौर्या ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सूरत में आयोजित 16वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विजवल ने शानदार प्रदर्शन किया। यह उनकी लगातार तीसरी राष्ट्रीय जीत है जिसने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।
विज्ञापन

कूडो जापानी मार्शल आर्ट का आधुनिक स्वरूप है जो अपनी तीव्रता और तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है। भारत में इसे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने लोकप्रिय बनाया। भारत सरकार ने कूडो को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है और यह खेल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तेजी से पहचान बना रहा है।
विज्ञापन

विजवल मौर्या ने इससे पहले फेडरेशन नेशनल टूर्नामेंट और अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे। पिछले चार वर्षों में उन्होंने 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य व देश का नाम रोशन किया है। लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीतना उनकी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजवल के पिता अरविंद मौर्या कजरिया सेरेमिक्स कंपनी में अधिकारी हैं जबकि माता प्रतिभा मौर्या गृहिणी हैं। माता-पिता के प्रोत्साहन और कोच के मार्गदर्शन ने विजवल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि से भिवाड़ी और पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। विजवल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed