फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vice Chancellor of IGU became the keynote speaker in the international seminar

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता बन पहुंचे आईजीयू के कुलपति

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor of IGU became the keynote speaker in the international seminar
पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार की ओर से 2 अगस्त को भारतीय औषधियों का आधुनिकीकरण एवं जन स्वास्थ्य एवं औद्योगिक दृष्टिकोण विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। मंच से प्रो. यादव ने कहा कि डेंगू रोग संबंधी अपने शोध कार्य पर सेमिनार में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मादा एडीज मच्छर से फैलता है जिससे हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि अपने शोध के दौरान हमने दस अलग अलग पौधों के तत्वों को अलग-अलग तापमान एवं दबाव की स्थिति में मिश्रण तैयार किया ताकि डेंगू पर इसका प्रभाव को देखा जा सके। डेंगू बुखार के इलाज के लिए कोई एक निश्चित एंटी वायरल इलाज फिलहाल मौजूद नहीं। इसलिए इसके प्राकृतिक इलाज की खोज में बरबरीस वल्गैरिस, पपीता आदि 10 पौधों को परीक्षण के लिए चुना। प्रयोग करने पर पाया गया कि कालमेघ, द्रोणपुष्पी एवं तुलसी पौधे का अर्क शत प्रतिशत डेंगू वायरस को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

प्रो. जेपी यादव ने कहा कि इन पौधों में पाए जाने वाले पादप रसायन एंड्रोग्लोफाईड, ओलयोनिक एसिड एवं यूजिनोल डेंगू वायरस को समाप्त कर देते है। अत: ये पौधे डेंगू के इलाज में कारगर साबित हुए। उन्होंने भारतीय दृष्टिकोण से परंपरागत महत्व रखने वाली अनेक प्राकृतिक औषधियों की जानकारी भी दी। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचने पर कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव का स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने गुलदस्ते और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed