{"_id":"67e5979cdb908c68d6055fff","slug":"verification-of-sports-nurseries-will-be-done-in-april-rewari-news-c-198-1-rew1001-217087-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अप्रैल में होगा खेल नर्सरियों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अप्रैल में होगा खेल नर्सरियों का सत्यापन
Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल नर्सरियों के लिए अबतक 180 से अधिक आवेदन आए हैं। 31 मार्च तक पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल में सत्यापन किया जाएगा। पिछले वर्ष जिले में 60 निजी खेल नर्सरियों का संचालन हुआ था। इस बार निजी खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ सकती है।
सभी नर्सरियों की जांच के बाद कमेटी तैयार की जाएगी। कमेटी में 3 सीनियर कोच व जिला खेल अधिकारी शामिल होंगे। सीएम ने बजट में अब खिलाड़ियों का खुराक भत्ता बढ़ाने की भी घोषणा की है। नई घोषणा में 8 से 14 आयु के खिलाड़ियों को 2 हजार और 15 से 19 आयु वर्ग में 3 हजार रुपए किए गए हैं। इसके अलावा आवासीय अकादमी में रहने वाले खिलाड़ियों की प्रतिदिन की डाइट मनी भी बढ़ाई गई है।
खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरी शुरू करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ाना है। इसके साथ ही उन सभी को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध ढांचे एवं सुविधाओं को ओर बेहतर बनाकर जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जाना है। संवाद