{"_id":"6a8f2c8f87893b5de90cf449","slug":"verification-of-ppps-will-be-carried-out-by-holding-meetings-in-gram-panchayats-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244327-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्राम पंचायतों में सभाएं कर पीपीपी का किया जाएगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्राम पंचायतों में सभाएं कर पीपीपी का किया जाएगा सत्यापन
Wed, 26 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर परिवार पहचान पत्र से संबंधित सत्यापन का कार्य पूरा किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य पात्र परिवारों का सही डाटा अपडेट कर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन एवं सत्यापन करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी भी मौजूद रहे।
इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी और एडीसी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि ग्राम सभाओं में फैमिली आईडी सत्यापन के तहत एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) परिवारों की वेरिफिकेशन, एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय वेरिफिकेशन, कच्ची छत की फिजिकल वेरिफिकेशन तथा परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के व्यवसाय की वेरिफिकेशन अलग-अलग रूप से की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य अति आवश्यक है। सभी सत्यापन एवं डाटा अपडेट करने का कार्य दो अक्तूबर तक पूरा किया जाए। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
इस कार्य के लिए एडीसी को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाओं का शेड्यूल जल्द तैयार किया जाए और ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू करवाया जाए।
इस कार्य में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि परिवार पहचान पत्र से जुड़े सभी आवश्यक सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।