{"_id":"611fe5e08ebc3e7a004ec3a5","slug":"verification-of-documents-started-for-admission-in-graduation-rewari-news-rtk6214905128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले के लिए दस्तावेजों का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले के लिए दस्तावेजों का सत्यापन शुरू
विज्ञापन
साइबर कैफे में एडमिशन के लिए आवेदन करने पहुंचीं छात्राएं।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कॉलेज प्रबंधन को शुक्रवार दोपहर के समय सत्यापन का लिंक मिलने के साथ दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। इससे कॉलेज प्रबंधन को थोड़ी राहत मिलेगी। तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रबंधन को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थी।
कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन दाखिला आवेदन के लिए पोर्टल तो खुल गया है, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थियों व कॉलेज प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर कॉलेज की ओर से डीएचई से पत्राचार भी किया जा रहा है, ताकि इनका समाधान मिल सके। पोर्टल खुलने के तीन बाद भी कॉलेज प्रबंधन को अभी तक सत्यापन लिंक नहीं मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रहीं थी। अभी तक कागजात जांच का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
ईमेल पर भी आता है ओटीपी
पीपीपी या आधार कार्ड बनवाते समय मोबाइल नंबर व ईमेल देना अनिवार्य है। ऐसे में पोर्टल में पहली व्यवस्था मोबाइल नंबर की है, जिस पर ओटीपी आता है। यदि मोबाइल नंबर बदल गया है तो उसके स्थान ईमेल पर ओटीपी आता है। ईमेल से भी ओटीपी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
फीस नहीं भरी तो एडमिशन होगा रद्द
यदि विद्यार्थी पहली मेरिट में नाम आने के बाद 6 सितंबर तक फीस नहीं भरता है तो उसका एडमिशन रद्द हो जाएगा। उसे दूसरी मेरिट लिस्ट में भी कंसीडर नहीं किया जाएगा। किसी विद्यार्थी का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने पर 11 सितंबर तक फीस नहीं भरता है तो यह माना जाएगा कि वह एडमिशन लेना नहीं चाहता है। उसका एडमिशन भी अपने आप रद्द हो जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इस बार दो मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 13 सितंबर को रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा।
आवेदक इस पर भी दें ध्यान
विद्यार्थी 5 कॉलेज चुन सकता है। कला संकाय की मेरिट लिस्ट सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के हिसाब से बनेगी। आपका नाम उसी विषय की मेरिट में शामिल किया जाएगा कि जिस कंबिनेशन के लिए आपने आवेदन किया है। जहां तक संभव हो मोबाइल नंबर वही दें, जिस पर व्हाट्सएप चलता हो, ताकि भविष्य में ऑनलाइन एजुकेशन में भी आसानी रहे। ई-एजुकेशन में ईमेल आईडी जरूरी है। इसलिए छात्र अपनी खुद की ईमेल आईडी बनाएं। फॉर्म भरते समय हाल में खिंचा हुआ पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। फार्म भरने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड याद रखें।
नोडल अधिकारियों के नंबरों पर करें संपर्क
कॉलेजों में अंक प्रतिशत कम होने पर छात्रों की सहायता के संबंध में कॉलेज वेबसाइट पर नोडल अधिकारियों के फोन नंबर हैं। इसके अलावा हायर एजुकेशन ने व्हाट्सएप ग्रुप में भी नंबर जारी किया है। ऐसे में हायर अथॉरिटी को जानकारी दी जा सकती है। समस्या का समाधान हो जाएगा।
आईजीयू में अब सभी विषयों में शुुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 20 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी स्नातकोत्तर कोर्स एमकॉम (ऑनर्स) पंचवर्षीय, एमकॉम द्विवर्षीय, बीएचएमसीटी, बीटेक (सीएसई), बीटेक सीएसई (लेटरल इंट्री), एमए ( अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र), एमएसडब्ल्यू , एमबीए, एमएससी ( फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, गणित के साथ कंप्यूटर, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, साइकोलॉजी, योग, बोटनी, जूलॉजी, बायोटेक व अर्थशास्त्र) एमसीए, एलएलबी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीटेक (सीएसई), बीटेक सीएसई (लेटरल इन्ट्री) के लिए अंतिम तिथि 21 सितंबर, एम.कॉम (ऑनर्स) पंचवर्षीय, बीएचएमसीटी के लिए 1 सितंबर तथा शेष कोर्सों के लिए अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह शेड्यूल उन्हीं कोर्सों पर लागू होगा जो विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहें हैं। आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना विवरणिका का अध्ययन करें।