फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vehicles seen crawling due to dense fog, two trains ran late

Rewari News: घने कोहरे के चलते रेंगते नजर आए वाहन, दो ट्रेनें देरी से चलीं

Tue, 26 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Vehicles seen crawling due to dense fog, two trains ran late
फोटो: 13रेवाड़ी। कोर्ट रोड का सुबह 11 बजे का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रविवार की देर रात से सोमवार की सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह दृष्यता 30 मीटर होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस ली। दिन के तापमान में भी कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं सोमवार का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बदलते मौसम के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी फर्क पड़ा है। पोरबंदर और गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई 2 घंटे तक लेट रहीं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा भी देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है।
विज्ञापन


बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या 400 को पार कर गई। लोग सर्दी, खांसी, जुकाम से परेशान हैं। वहीं, त्वचा एलर्जी के मरीजों की संख्या भी डेढ़ सौ के आसपास दर्ज की गई है। लगातार बदल रहे मौसम की वजह से बच्चे युवा बुजुर्ग परेशान हैं। फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ा का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में मौसम में नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल की जरूरत है। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं। फिजिशियन ने बताया कि लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, मौसम बदल रहा है। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए जितना हो सके, घर से जरूरत पड़ने बाहर निकलें। अगर निकलें तो सर्दी के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed