{"_id":"679d17afd817c32a43046407","slug":"vehicles-parked-in-the-no-parking-zone-of-the-mini-secretariat-complex-will-be-challaned-rewari-news-c-198-1-rew1001-214683-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लघु सचिवालय परिसर के नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का किया जाएगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लघु सचिवालय परिसर के नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का किया जाएगा चालान
Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा। लघु सचिवालय व आसपास पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर में और बाहर नो पार्किंग जोन में आमजन व कर्मचारियों के वाहन गलत तरीके से खड़े रहते हैं। इसके चलते परिसर के अंदर व बाहर अव्यवस्था का माहौल रहता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लघु सचिवालय परिसर में जिन अधिकारियों के वाहन खड़े करने के स्थान निर्धारित किए गए हैं केवल उन्हीं वाहनों को पार्किंग की अनुमति दी जाएगी। लघु सचिवालय परिसर के अन्दर व बाहर नो पार्किंग जोन में किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। लघु सचिवालय परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों व आमजन के वाहनों के लिए लघु सचिवालय परिसर के पीछे खाली मैदान में क्रम अनुसार पार्किंग करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त लघु सचिवालय के अन्दर व बाहर सड़क पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होने दिया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस के दो राइडर लगाकर एनाउंस करेंगे। पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि लघु सचिवालय परिसर के अंदर व बाहर पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले और नो-पार्किंग जोन में खडे होने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान भी किया जाएगा।