{"_id":"67c5f9166963d1d051049584","slug":"vandana-stood-first-in-quiz-and-jyoti-stood-first-in-speech-and-poetry-recitation-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-216009-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रश्नोत्तरी में वंदना और भाषण व काव्य पाठ स्पर्धा में ज्योति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रश्नोत्तरी में वंदना और भाषण व काव्य पाठ स्पर्धा में ज्योति प्रथम
Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्था साथ में स्टाफ। स्रोत
- फोटो : : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के हिंदी विभाग छात्र कल्याण विभाग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति सारथी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयाम से संबंधित रहा, जबकि भाषण एवं काव्य पाठ के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
संयोजक डॉ. मीरा बांबा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के संबंध में विश्वविद्यालय अनुसंधान आयोग की तरफ से छात्र सारथी नियुक्त किए गए हैं, जिनका उद्देश्य इस शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करना और इसके क्रियान्वयन को सरल बनाते हुए इसके विभिन्न प्रावधानों से आमजन को अवगत कराना है।
इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी विभाग से वंदना ने प्रथम स्थान, विधि विभाग से कंवर सिंह ने द्वितीय स्थान और सोशल वर्क विभाग से राम अवतार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में फिजिक्स विभाग से छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान, हिंदी विभाग से छात्र लकी ने दूसरा स्थान जबकि विधि विभाग से छात्रा राधिका एवं छात्र कंवर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रोफेसर तेज सिंह एवं प्रोफेसर आदिति शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ जागीर नागर ने किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर दीपक गुप्ता, डॉ ममता अग्रवाल, डॉ समृद्धि, डॉ मंजू पुरी, डॉ. मेघा, डॉ. प्रियंका, डॉ. अनीता यादव, डॉ. सरला यादव, शिक्षा नीति सारथी में गणित विभाग से पूजा यादव एवं प्रबंधन विभाग से नेहा सोलंकी सहित वाणिज्य विभाग से भावना, भारती, विपिन एवं नेहा सहित शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।