फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Valmiki and Ambedkar Chowk will be illuminated

Rewari News: वाल्मीकि और आंबेडकर चौक होंगे जगमग

Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Valmiki and Ambedkar Chowk will be illuminated
सर्कुलर रोड पर नहीं जल रही लाइट। संवाद
रेवाड़ी। शहर के वाल्मीकि चौक और भीमराव आंबेडकर चौक पर सजावटी लाइटें लगाने के लिए नगर परिषद ने निविदा जारी कर दी है। ये दोनों चौक शहर के प्रमुख स्थल हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इन चौकों पर लाइट लगाने पर 2.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली से पहले वार्ड नंबर 1 से 31 तक उन स्थानों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, जहां लंबे समय से अंधेरा रहता है। इस योजना पर कुल 25.42 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है और सबसे पहले उन इलाकों में लाइटें लगाई जाएंगी, जहां नागरिकों की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। प्रत्येक वार्ड में सर्वेक्षण के बाद प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस पहल से न केवल मुख्य मार्गों बल्कि गलियों-मोहल्लों में भी उजाला होगा।
विज्ञापन


प्रकाश की कमी के कारण शहर में अक्सर रात के समय छोटे-बड़े हादसे होते रहे हैं। अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते थे। नई लाइटों से सड़कें और गलियां रोशन होंगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। महिलाएं और बुजुर्ग अब सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकों पर आकर्षक लाइटें लगाने से न केवल उनका स्वरूप बदलेगा, बल्कि रात के समय उनकी सुंदरता भी बढ़ेगी। यह पहल शहर की पहचान को और मजबूत करेगी। मुकेश और राजू ने बताया कि कई इलाकों में लंबे समय से लाइटें खराब थीं या नहीं लगी थीं। नई लाइटें लगने से उन्हें राहत मिलेगी।


वर्जन:


चौक चौराहा पर भी सजावटी लाइट लगवाई जाएगी। शहर के जिन हिस्सों में लाइट की समस्या है। उनको ठीक करने के लिए नगर परिषद की तरफ से तत्परता से कार्य किया जाता है। जहां पर लाइट खराब है, उनको जल्द ठीक अब करवा दिया जाएगा।पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed