फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vaccines will be given to people of 18 plus category at 12 centers today

आज 12 केंद्रों पर लगेंगे 18 प्लस श्रेणी के लोगों को टीके

Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccines will be given to people of 18 plus category at 12 centers today
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 18 प्लस की श्रेणी में 12 और 45 आयु वर्ग में 25 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 प्लस में नागरिक अस्पताल कोसली, सीएचसी बावल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी खोल व पीएचसी बासदुधा में कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, अर्बन पीएचसी कुतुबपुर, राजीव नगर, आकेड़ा, पीएचसी गंगायचा अहीर, सीएचसी नाहड़ व पीएचसी मसानी में कोविशील्ड की डोज दी जाएगी। वहीं 45 प्लस की श्रेणी में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज दी जाएगी। वीरवार को 3461 लोगों ने पहली व 581 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

--
वीरवार के मिली 4500 डोज
स्वास्थ्य विभाग के अनुुसार अब जिले में डोज की कोई कमी नहीं है। बुधवार को ही 18 प्लस के लिए सात हजार डोज मिली थी। वीरवार को भी 45 प्लस के लिए 4500 डोज मिली हैं। प्रत्येक सेंटर पर ऑनलाइन व ऑफलाइन की संख्या निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन

------
जिला में डोज की कोई कमी नहीं है, शुक्रवार को भी तीन हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। पंजीकरण कराने के बाद सभी जगह डोज लगाई जाती है, नहीं पहुंचने पर ही किसी दूसरे को डोज दी जाती है। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन व ऑफलाइन के लिए भी संख्या निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, टीकाकरण के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed