Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   UTD becomes zonal runner-up at the Youth Festival

Rewari News: उद्गम युवा महोत्सव में आईजीयू का यूटीडी बना जोनल उपविजेता

Tue, 03 Nov 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
UTD becomes zonal runner-up at the Youth Festival
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करती उपविजेता टीम। स्रोत : विवि - फोटो : 1
रेवाड़ी। कोसली स्थित कृष्णा डिग्री कॉलेज में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 9वें जोनल युवा महोत्सव उद्गम 2026 का समापन हो गया। इसमें लोक एवं जनजातीय नृत्य, हरियाणवी एकल नृत्य (महिला), एकांकी, मूक अभिनय और रीति-रिवाज प्रतियोगिताओं में आईजीयू के विश्वविद्यालय शिक्षण संस्थान (यूटीडी) प्रथम रहा। यूटीडी जोनल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में रेवाड़ी जोन के 24 महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सात मंचों पर विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जोनल स्तर पर उपविजेता रहने पर आईजीयू के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने यूटीडी के विद्यार्थियों, दल प्रभारियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीडी के विद्यार्थियों ने लोक एवं जनजातीय नृत्य, हरियाणवी एकल नृत्य (महिला), एकांकी नाटक, मूक अभिनय और रीति-रिवाज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य, मिमिक्री, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, हिंदी वाद-विवाद और अंग्रेजी काव्य पाठ में दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा कव्वाली, हरियाणवी एकल नृत्य (पुरुष), स्किट, हिंदी भाषण, हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी काव्य पाठ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी लघु फिल्म, रील मेकिंग, अंग्रेजी वाद-विवाद, उर्दू काव्य पाठ, संस्कृत श्लोकोच्चारण और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में चौथा स्थान मिला।


सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने किया सम्मानित
समापन समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं। कृष्णा डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष राजबीर यादव और प्राचार्य बसंत कुमार ने भी आयोजन की सफलता और आईजीयू की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशिका प्रो. अदिति शर्मा और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed