फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Using earphones for more than sixty minutes is harmful

Rewari News: साठ मिनट से अधिक ईयर फोन इस्तेमाल नुकसानदायक

Fri, 28 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Using earphones for more than sixty minutes is harmful
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ईयर फोन का अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक साबित हो रहा है। एक घंटे से अधिक समय तक ईयर फोन का इस्तेमाल करने से सिर दर्द, संक्रमण, कानों के दर्द और कम सुनने की समस्या पैदा हो सकती है। है।
ईएनटी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ईयर फोन लोगों के कानों में नुकसान पहुंचा रहा है। ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ईयर फोन के प्रयोग करने से कानों के पर्दे पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही कानों में संक्रमण भी हो सकता है। कानों के सुनने की क्षमता को भी कम करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी युवाओं में ईयर फोन का प्रचलन कुछ ज्यादा ही किया जा रहा है। कानों के बचाव के लिए ईयर फोन से दूरी बनानी चाहिए। इसके साथ ही तेज ध्वनि वाले यंत्रों के सीधे संपर्क में आने से कानों को बचाएं।
विज्ञापन


चिकित्सक के अनुसार तो ईयर फोन प्रयोग नहीं करना चाहिए। फिर भी कुछ ज्यादा ही जरूरी है तो दिन में 60 मिनट से ज्यादा ईयर फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कुछ लोग पढ़ने के लिए या मीटिंग के लिए ईयर फोन का प्रयोग करते हैं तो ऐसी अवस्था में ब्रेक जरूर लें। इसका लगातार प्रयोग नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने से कानों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ईयर फोन से कानों को होने वाले नुकसान
- कानों में संक्रमण हो सकता है।
- कान के पर्दे को तेज ध्वनि से नुकसान होता है।
- कानों में सूजन आने की संभावना रहती है।
- कानों से सुनने की क्षमता कम हो सकती है।
-
वर्जन
ईयर फोन से कानों को नुकसान पहुंचता है। ईयर फोन का ज्यादा प्रयोग करने से कानों में संक्रमण होने के साथ ही कानों के सुनने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए इसका प्रयोग कम से कम करना चाहिए। -डॉ. अशोक रंगा, ईएनटी रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed