फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Usha Rustagi of Lioness Club honored with Best President Award

Rewari News: उषा रुस्तगी बेस्ट प्रेसिडेंट अवाॅर्ड से सम्मानित

Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Usha Rustagi of Lioness Club honored with Best President Award
फोटो : 14सम्मान पाकर खुशी जाहिर करतीं उषा रुस्तगी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गोल्डन लॉयनेस क्लब का जिला सम्मान समारोह फरीदाबाद के एक होटल परिसर में आयोजित किया गया। क्लब की जिला प्रधान गोल्डन लॉयनेस वेद कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में क्लब रेवाड़ी की प्रधान उषा रुस्तगी को बेस्ट प्रेसिडेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें रक्तदान शिविर लगाने व स्वयं भी रक्तदान करने के लिए भी सम्मानित किया गया। समारोह में रेवाड़ी क्लब को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यो के लिए कुल मिलाकर 6 पुरस्कार मिले। उषा रुस्तगी ने कहा कि यह पुरस्कार उनका न होकर पूरी क्लब का है। सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। पीआरओ पूनम शर्मा ने बताया कि समारोह में फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 2 दर्जन से अधिक क्लब शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed