{"_id":"68f2a5f58e5634608608c1c3","slug":"use-earthen-lamps-on-diwali-vice-chancellor-rewari-news-c-198-1-rew1001-227656-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिट्टी के दीयों का करें इस्तेमाल : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिट्टी के दीयों का करें इस्तेमाल : कुलपति
Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 21दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग की ओर से दीपावली पर स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दीपावली पर लोगों से मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करने की अपील की।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले में छात्र-छात्राओं ने कलाकृतियों, मनोरंजन के खेल, भारतीय परिधान, आभूषणों की और मिट्टी के दीयों, मटके और जायकेदार व्यंजनों का स्टाल लगाया।
मेले का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा मिगलानी ने किया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को दीपावली त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सशक्त होती है, बल्कि छात्रों में सामूहिकता, नेतृत्व और आयोजन कौशल का भी विकास होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व त्योहार को परिवार के साथ भारतीय परंपरागत धार्मिक रूप से मनाए एवं दीपावली पर प्राकृतिक मिट्टी से बने हुए दीयों का प्रयोग करें ताकि आसपास के पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए सभी से आह्वान किया।