फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uproar of students in IGU, scuffle with police

आईजीयू में छात्रों का हंगामा, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar of students in IGU, scuffle with police
आईजीयू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते इनसो कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच होती धक्कामुक्की। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आईजीयू में इनसो ने कोविड निर्देशों को लेकर सोमवार को जबर्दस्त हंगामा किया जो कई घंटे तक चला। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद रजिस्ट्रार प्रमोद भारद्वाज छात्र नेताओं से बात करने आए।
विज्ञापन

इनसो नेता यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस बात को लेकर बहस करने लगे कि जब तक उनकी बातें नहीं मानी जाती, तब तक वे वहां से नहीं जाएंगे। छात्र नेता रवि मसीत की अगुवाई में इनसो ने अपना विरोध जताया, जिसे देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन को इनकी एसओपी लागू करने की बात माननी पड़ी।
विज्ञापन

बाद में इनसो के यूनिवर्सिटी प्रधान रवि मसीत ने कहा कि इनसो काफी समय से छात्र हितों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी ऐसा करती रहेगी। उन्होंने बताया कि इनसो ने पहले भी यह मांग उठाई थी। एमबीए में रिअपीयर में लेट फीस नहीं लगाए जाने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया, मगर हर बार प्रशासन अपनी मनमानी करता है। इनसो ने सोमवार को फिर चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया तो किसी भी अधिकारी को यूनिवर्सिटी में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाई है, ऐसे में एसओपी लागू किया जाना अति आवश्यक है। प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र और छात्राएं शामिल हुईं। इनसो के उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि अब यूजी कोर्स वालों और पीजी वालों को कोई भी चार सवालों के जवाब देने होंगे जबकि एमबीए के लिए रिअपीयर वालों की लेट फीस नहीं लगेगी। इस प्रदर्शन में मनीष, अनूप, अमन, राहुल, रवि, गौरव, रिंकल, अंकित, वंदना, बबीना, गौरव, भानु, सौरव, तरुण, नितिन, आकाश, विनीत, केशव, अनूप, मनजीत, युगल, कुलदीप, अमित, अक्षय, विनोद, सुमित, संदीप, अभिषेक, अखिल आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed