{"_id":"69517203ef87d9495d04df4a","slug":"unnecessary-uproar-over-aravalli-rao-indrajit-rewari-news-c-198-1-rew1001-231164-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली पर बेवजह हो रहा बवाल : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली पर बेवजह हो रहा बवाल : राव इंद्रजीत
Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। संवाद
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अरावली क्षेत्र को लेकर उपजे विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूरी अरावली में माइनिंग महज 0.9 फीसदी ही है। ऐसे में माइनिंग को लेकर मचाया जा रहा बवाल निरर्थक है।
उन्होंने कहा कि नई डेफिनेशन के चलते कहीं दिल्ली-एनसीआर में अरावली की जमीन का दोहन न हो जाए। आशंका जताई कि कहीं कॉलोनियों के लाइसेंस के नाम पर अरावली क्षेत्र को काट दिया जाए और खुदाई का रास्ता न खुल जाए। यही अरावली के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा कि अरावली का प्रोटेक्शन करना सरकार और हर व्यक्ति का फर्ज है। नए लाइसेंस सरकार नहीं देगी। जो मौजूदा हैं उन्होंने कुछ गड़बड़ कर रखी है, इसकी भी जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार अरावली संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है और किसी भी सूरत में इसके अस्तित्व से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जैसे-जैसे विकसित होगा, वैसे-वैसे आसपास की अफरा-तफरी भी समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा।
नए साल में रेवाड़ी को बड़ी सौगात मिलने के संकेत देते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी शहर को आरआरटीएस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे रैपिड मेट्रो न केवल हाईवे बल्कि शहर तक पहुंचेगी। मंत्री ने कहा कि मजबूत खिलाड़ी देश की मानसिकता बदलते हैं। जीडीपी के साथ-साथ खेलों में भी भारत को अधिक से अधिक पदक जीतने होंगे। खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। हमारा देश भी विकसित हो और खिलाड़ी भी विकसित हो तो चार चंद लग जाएंगे।