फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   University will help farmers in selling products: Vice Chancellor

उत्पाद की बिक्री में किसानों की मदद करेगा विश्वविद्यालय : कुलपति

Wed, 02 Oct 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
University will help farmers in selling products: Vice Chancellor
फोटो : 09रेवाड़ी। एकदिवसीय किसान गोष्ठी में पहुंचे विद्यार्थी साथ में अन्य। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव राज कांबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय क्षेत्र के किसानों को एक जगह अपने उत्पाद बेचने के लिए सहायता देगा। किसान समूह बना कर आगे आएं और विश्वविद्यालय से जुड़ कर काम करें।
कुलपति डॉ. कंबोज कृषि महाविद्यालय बावल में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विश्वविद्यालय से जुड़ कर अपने उत्पाद बेचने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने खुद के तैयार किए उत्पाद तेल, आटा, बिस्कुट, अचार के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि जिले में लगभग 80 हजार हेक्टेयर में बाजरा व इतनी ही भूमि पर सरसों उगाई जाती है। इसमें रसायनों का न्यूनतम प्रयोग किया जाता है। जिले के किसान दोनों फसलों में मूल्यवर्धन व ब्रांडिंग करके अच्छा मुनाफा काम सकते हैं। फल एवं सब्जियों के उत्पाद बना कर फायदा ले सकते हैं।
विज्ञापन

अतुल जैन ने कहा कि किसान एकमत हो कर एकीकृत कृषि को बढ़ावा दें। पूर्वजों द्वारा सुझाई गई वैज्ञानिक पद्धतियों को भी कृषि कार्यों में जोड़ें। डॉ. अमित गोस्वामी ने किसानों को सुझाव दिया कि पर्यावरण एवं मृदा स्वास्थ्य के लिए जरूरत के मुताबिक कृषि रसायनों का ही प्रयोग करें। इस मौते पर अतुल जैन, डॉ. अमित गोस्वामी, डॉ. नरेश कौशिक, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव ने किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा की। गोष्ठी में 30 से अधिक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विजेता टीम को ट्रॉफी दे कर किया सम्मानित
कुलपति ने कृषि महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। कराटे प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर आने वाली कृषि महाविद्यालय की छात्रा दीप्ति को भी सम्मानित किया। कुलपति ने छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया और छात्रों से महाविद्यालय में मिल रही सुविधाएं एवं जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। क्षेत्रीय निदेशक धर्मवीर यादव ने किसानों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed