फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   United Kisan Morcha held a public meeting in Rohdai

संयुक्त किसान मोर्चा ने रोहड़ाई में की जनसभा

Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha held a public meeting in Rohdai
किसान सभा को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव रोहड़ाई में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जनसभा की गई। सभा के अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने की। जनसभा में किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा की ओर से तीनों कृषि कानूनों, संशोधित बिजली बिलों के विरोध में, डीएपी खाद को लेकर हो रही परेशानी के विरोध में किसानों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह व जिला प्रधान समय सिंह ने आने वाले समय में किसानों की जमीन किसानों से छीनकर पूंजीपतियों के नाम करने, देश के किसानों की रोटी सरकार के सहयोगी कॉरपोरेट की तिजोरी मे बंद हो जाने के लिए चेताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार का असली चेहरा किसानों के सामने आ गया है।
विज्ञापन

चौधरी नैन प्रधान ने टोल प्लाजा पर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अपने किसान आंदोलन को और तेज करेगा साथ ही 29 नवंबर से 500-500 किसानों का जत्था संसद घेराव के लिए बार्डर पर पहुंचेगा। इस मौके पर मास्टर अजीत सिंह की अध्यक्षता मे गंगायचा टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष टाइगर जोगेंदर सिंह, भाकियू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन रेवाड़ी के जिला सचिव रामकुमार निमोठ, भाकियू चढू़नी के जिला महासचिव कुलदीप सिंह, कोसली ब्लॉक प्रधान सवाचंद, जिला कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह, महावीर सिंह चेयरमैन, किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पास तीनो कृषि कानूनों से भविष्य मे किसानों कि खेती पर पड़ने वाले भयंकर विपरीत प्रभावों पर विस्तार से इन कृषि कानूनों का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed