{"_id":"66f2009879e24c8cf50c7276","slug":"union-minister-paid-tribute-to-the-martyrdom-of-rao-tularam-rewari-news-c-198-1-rew1001-209720-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: केंद्रीय मंत्री ने राव तुलाराम की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: केंद्रीय मंत्री ने राव तुलाराम की शहादत को किया नमन
Tue, 24 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय मंत्री र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा वीर व शहीदी दिवस पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सोमवार को नाईवाली चौक पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को सलाम किया।
इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। भारत की आजादी से लेकर आज तक भारत के लिए जीने वाले हमारे वीर जवान भारत की आन-बान-शान हैं। राष्ट्र रक्षा में अपने आप कुर्बान करने के लिए तत्पर रहने वाले वीर योद्धाओं से देश सदैव प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती रहेंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया।