फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Minister of State Krishnapal Gurjar will distribute golden card to beneficiaries today

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर लाभार्थियों को आज वितरित करेंगे गोल्डन कार्ड

Mon, 21 Nov 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Krishnapal Gurjar will distribute golden card to beneficiaries today
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार अब उन नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी, जिनका नाम वर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना एसईसीसी डाटा में दर्ज नहीं था। प्रदेश स्तर पर इस योजना के गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 नवंबर को मानेसर से करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला के 84817 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रारंभ किए जाने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुबह 11 बजे जिला के नागरिक अस्पताल में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बावल में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल कार्यक्रम मौजूद रहे। मुख्यातिथि योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे।
विज्ञापन

1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का मूल अधिकार है। यह सभी को मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से इस योजना का विस्तारीकरण किया गया है ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसके पात्र हों। उन्होंने बताया कि प्रदेश के एसईसीसी सूची में शामिल परिवारों के अलावा 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत इन परिवारों का 5 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र में परिवारों की आय वेरिफिकेशन का काम विभिन्न स्तर पर हो चुका है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही इस योजना को जोड़ा गया है।
जिले के 84817 परिवारों को मिलेगा लाभ
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला के लगभग 84817 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले हरियाणा में भी एसईसीसी सूची के अनुसार पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

अब अधिक से अधिक गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से परिवारों की वार्षिक आमदनी सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed