फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Undergraduate admission applications reach 50%; hopes pinned on open counseling.

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए 50 फीसदी आए आवेदन, ओपन काउंसिलिंग पर टिकी उम्मीदें

Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate admission applications reach 50%; hopes pinned on open counseling.
रेवाड़ी। जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। अधिकांश कॉलेजों में अभी तक सीटों के मुकाबले पचास फीसदी ही आवेदन आए हैं। ऐसे में अब ओपन काउंसिलिंग पर कॉलेजों की उम्मीदें टिकी हैं।
विज्ञापन

आवेदन कम मिलने के कारण उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सीटों में बढ़ोतरी भी की गई थी लेकिन इसका विशेष असर देखने को नहीं मिला। सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की 3 हजार 360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 940 सीटें और बीकॉम की 1 हजार 80 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी मनु कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं के चलते विद्यार्थियों ने दाखिले में अपेक्षाकृत कम रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। इसी कारण संभावना जताई जा रही है कि अधिकांश सीटें ओपन काउंसलिंग के दौरान ही भरेंगी।
--------
पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 को होगी जारी
विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में 17 जून तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 22 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। विद्यार्थियों को सत्यापन के लिए कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी की जाएगी। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जून को घोषित होगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। दूसरे चरण में दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी और 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 9 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश लिए जा सकेंगे। वहीं 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।

-
वर्जन :
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का लाभ उठाकर समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।-दयावती, उप प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed