फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Under the efficient leadership of the Prime Minister, tap water is reaching every house: Rajiv Chandrashekhar.

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर घर तक पहुंच रहा है नल से जल : राजीव चंद्रशेखर

Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Under the efficient leadership of the Prime Minister, tap water is reaching every house: Rajiv Chandrashekhar.
रेवाड़ी। केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर शुक्रवार को बावल उपमंडल के गांव रघुनाथपुरा व चांदुवास में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर व सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण व पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन



आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य पर सरकार आगे बढ़ रही है। हरियाणा प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का जो लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया है उसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आदर्श पर काम करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके तहत ‘नल के माध्यम से सुरक्षित पानी’ के प्रावधान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में सभी के लिए सुरक्षित और किफायती जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर घर जल मिशन में देश में बेहतरीन कार्य किया है और एक साल पहले ही लक्ष्य को पूरा कर लिया है जो सरकार की एक बेजोड़ उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वे यहां यह देखने व सीखने आए हैं कि हरियाणा ने इस मिशन को कैसे पूरा किया। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल की पीठ थपथपाते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है लेकिन देश की जनता का भी यह दायित्व बनता है कि वह इस मिशन में सरकार का साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल का संरक्षण व संचय भी जरूरी

जल शक्ति राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के गांवों में जितने पानी का इस्तेमाल होता है उसका लगभग 65 से 70 प्रतिशत पानी गंदे जल यानि ग्रे-वाटर में बदल जाता है। जल संरक्षण के लिए ग्रे-वाटर का प्रबंधन भी हमारा दायित्व ही नहीं कर्तव्य भी है। जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प तभी पूरा होगा जब इसमें जन-जन की भागीदारी होगी।


डार्क जोन से बाहर निकालने का काम किया : डाॅ. बनवारी लाल

हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का बावल हलके में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों में दिन-रात एक करके दक्षिणी हरियाणा को डार्क जोन से बाहर निकालने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed