फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uncontrollable truck fell into the drain, the driver saved his life by jumping

रेवाड़ी: बेकाबू ट्रक नाले में गिरा ट्रक, चालक ने कूद कर बचाई जान

Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck fell into the drain, the driver saved his life by jumping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के पास बनी नहर (गंदा नाला) में पलट गया। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। यहां इससे पहले भी कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

एक ट्रक वीरवार की दोपहर जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव संगवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर नहर (गंदा नाला) में जा गिरा। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने क्रेन बुलवाई और फिर ट्रक को बाहर निकाला गया। गांव संगवाड़ी में वर्षों पूर्व इस नहर का निर्माण कराया गया था लेकिन इसमें कभी पानी नहीं आया। इसकी वजह से नहर में गंदा पानी छोड़ा जाने लगा। अब हालात यह है कि नहर नहीं, बल्कि ये गंदा नाला बन चुका है। जिसमें कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। 28 दिसंबर को एक पिकअप गाड़ी भी दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते गुजर रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर इसी नहर (जो फिलहाल गंदा नाला) में गिर गई थी। इसमें नहर में गाड़ी गिरने से पहले चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली थी। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed