फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ue to the construction of service lane, pressure on the highway has increased, causing traffic jams.

Rewari News: सर्विस लेन के निर्माण के चलते हाईवे पर बढ़ा दबाव, लग रहा जाम

Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
ue to the construction of service lane, pressure on the highway has increased, causing traffic jams.
फोटो : 2दिल्ली जयपुर हाईवे पर रेंगकर चल रहे वाहन। संवाद - फोटो : udhampur news
धारूहेड़ा। नेशनल हाईवे संख्या-48 की सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते हाईवे पर दबाव बढ़ गया है जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। कापड़ीवास फ्लाईओवर से जौनियावास तक सर्विस रोड पर आरसीसी ढलाई का आधा कार्य हो चुका है। वहीं, जयपुर से दिल्ली लेन की सर्विस रोड पर मालपुरा से जौनियावास तक खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस हाईवे की सर्विस लेन पर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटना होती है और लोगों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अब इस सर्विस रोड के निर्माण से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई की देखरेख में चल रहे इस कार्य को तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली से जयपुर लेन की सर्विस रोड पर जहां ढलाई का काम लगभग पचास प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर जयपुर से दिल्ली लेन की खुदाई प्रारंभ होते ही मुख्य हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड के बंद होने के कारण वाहन चालकों को मुख्य सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर लोग अपने वाहनों को उल्टी दिशा में चलाते देखे जा सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। धारूहेड़ा क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
सर्विस रोड बनने के बाद मुख्य हाईवे पर दबाव कम होगा और हादसों में भी कमी आएगी। बुधवार को जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे-48 पर भारी जाम का सामना करना पड़ा था। कापड़ीवास से लेकर धारूहेड़ा तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी थी। यातायात कछुए की गति से चलता रहा, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी थी।
कई कंपनियों में जाने वाले कर्मचारी बसों में फंसे रहे, वहीं स्कूल की बसें और कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं थी। वीरवार को भी बीच बीच में जाम लगता रहा। यह स्थिति कई दिनों तक यही रहेगी।
-
फ्लाईओवर निर्माण का भी चल रहा है कार्य
मालपुरा क्षेत्र में फ्लाइओवर निर्माण के लिए पिलर डालने हेतु गड्ढे खोदे गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं और कुछ क्षेत्रों को बैरिकेड कर दिया गया है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जल्द ही कार्य गति पकड़ेगा। यदि सर्विस रोड का निर्माण निर्धारित समय में पूरा हो गया तो न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। फिलहाल निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है, लेकिन भविष्य में इसका लाभ क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक मिलेगा।


वर्जन
नेशनल हाईवे के दोनों दिशाओं में सर्विस रोड निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। यह परियोजना 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक जिले में निर्माण कार्य को एरिया-वाइज बांटकर तेजी से पूरा किया जा रहा है। बारिश और यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें।-प्रकाश तिवारी, अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed