फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two women accused of assault by entering the house

महिला ने लगाया दो महिलाओं पर घर में घुस कर मारपीट का आरोप

Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two women accused of assault by entering the house
रेवाड़ी। जिले के गांव मंदौला निवासी एक महिला ने अपने ही गांव निवासी दो महिलाओं पर घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शनिवार को शिकायत दी है। पीड़िता ने सोने की चेन तोड़ने का भी आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस सोने की चेन छीनने की बात अभी संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मंदौला निवासी रामगिरि ने कहा कि 17 मई की सुबह वह अपने घर काम कर रही थी। करीब साढ़े नौ बजे गांव निवासी सरोज व बंटी उनके घर में घुस आईं और मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों से बचने के लिए वह घर के बाहर की तरफ भाग गई। पड़ोस की महिलाओं ने बीच-बचाव किया। कुछ देर बाद फिर से दोनों उनके घर आ गईं और मारपीट की। गांव निवासी सोमवीर व अंकित ने भी उनके साथ गालीगलौज की। मारपीट के दौरान आरोपित महिलाएं उनके गले से सोने की चेन तोड़ ले गई। स्वजन ने घायल महिला रामगिरी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के साथ मारपीट की बात सामने आई है। चेन तोड़ने के आरोप से पुलिस ने इंकार किया है। खोल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed