फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two truck driver many lacs plastic

लाखो रुपये के माल से भरे ट्रकों को लेकर चालक गायब

Sat, 31 Oct 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
two truck driver many lacs plastic
गुजरात के सूरत से रिलायंस कंपनी से प्लास्टिक दाना लेकर चले एक कंपनी के दो ट्रक चालक लाखों रुपये का माल सहित गायब हो गए है। कंपनी के मैनेजर ने दोनों चालकों के खिलाफ चोरी और अमानत में ख्यानत करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बॉबे गोल्डन इंडिया कंपनी के मैनेजर राजस्थान के कोटपूतली निवासी नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनकी कंपनी ने गुरुग्राम के बिनोला में दो गोदाम बनाये हुए हैं। उनकी कंपनी के दो ट्रक चालक यूपी के मुज्जफरनगर के जटवाड़ा निवासी फकरान व जेटीओ गुजरात के सूरत से रिलायंस कंपनी से प्लास्टिक दाना ट्रक में भरकर 22 अक्तूबर को चले थे। दोनों ट्रक चालक माल सहित वीरवार की शाम कंपनी के कर्मचारी गांव सुंदरोज निवासी जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित साहबी पुल के पास देखे थे, लेकिन उसके बाद वह ट्रक को माल सहित लेकर फरार हो गए। ट्रक में लाखों रुपए का माल भरा हुआ था। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो दोनों चालकों को मोबाइल फोन भी बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed