फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two trains cancelled, routes of 3 changed, passengers will face problems

Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, 3 के बदले गए मार्ग, यात्रियों को होगी परेशानी

Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two trains cancelled, routes of 3 changed, passengers will face problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से बोबास-आसलपुर, जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड के मध्य ऑटोमेटिंग ब्लाक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार नान इंटरलॉकिंग के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। दो ट्रेनें अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवा 10 नवंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन 10 नवंबर को रद्द रहेगी। चार ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। इनमें गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 10 नवंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा तक ही संचालित होगी। ये ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016 अजमेर-नई दिल्ली ट्रेन 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। ये ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 9 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा तक ही संचालित होगी। ये ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। ये ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन ट्रेनों के मार्ग किए गए हैं परिवर्तित

तीन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली ट्रेन 9 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 10 नवंबर को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 10 नवंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed