फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two teenager escaped from the child welfare home by hanging the wall

बालगृह से दो किशोरी दीवार फांदकर फरार

Thu, 11 Feb 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two teenager escaped from the child welfare home by hanging the wall
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित बालगृह आशा किरण से एक पखवाड़े के अंतराल में दो किशोरियां लापता हो गई। एक बार फिर मंगलवार को दो किशोरी फरार हो गई। इनमें एक किशोरी 10 दिन पहले भी दीवार फांदकर फ रार हो गई थी। संस्था से पहले भी नाबालिगों के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं। किशोरियों का सुराग नहीं लगने पर संस्था की ओर से धारूहेड़ा थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार को नंदरामपुर बास रोड स्थित एक संस्था में रह रही 17 वर्षीय दो किशोरियां लापता हो गई। जिला झज्जर निवासी एक किशोरी को बाल कल्याण समिति की ओर से 28 दिसंबर को संस्था के पास भेजा गया था। यह किशोरी 31 जनवरी को संस्था से दीवार फांदकर फ रार गई थी। पांच फरवरी को धारूहेड़ा पुलिस ने नाबालिग को पंजाब के फिरोजपुर से बरामद कर लिया था। बयान दर्ज कराने के बाद दोबारा से संस्था में भेज दिया गया था। चार दिन बार मंगलवार को किशोरी फिर से संस्था से फ रार हो गई। दूसरी किशोरी जिला महेंद्रगढ़ की रहने वाली है। पांच फरवरी को बाल कल्याण समिति द्वारा संस्था के पास भेजा गया था। संस्था से पहले भी किशोरियों के फ रार होने के मामले सामने आ चुके हैं। संस्था प्रभारी ने बताया कि सुबह वह किशोरियों के कमरे में गई तो दोनों वहां नहीं थी। दोनों के एक साथ ही जाने का अंदेशा है। संस्था प्रभारी की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed