{"_id":"67f02fd4615a3882620f240f","slug":"two-people-died-in-road-accidents-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-217496-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसों में दो की जान गई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसों में दो की जान गई, मुकदमा दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के काठुआवास रोड और कुंड में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
कुंड : कुंड रोड पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में गांव सुंदरोठ निवासी कृष्ण की मौत हो गई। कृष्ण दिव्यांग था। वह साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुंदरोठ निवासी सत्यवीर शर्मा ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसके छोटे भाई कृष्ण कुंड रोड पुलिया के पास एक्सिडेन्ट हो गया है। वह पहुंचे तो पता चला कि कृष्ण को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
जब वह अस्पताल में पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे बताया कि उसके भाई की अधिक चोटें लगने की वजह से मौत हो गई है। उसका भाई कुंड बैरियर से अपनी दुकान का सामान लेकर घर आ रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर चालक में उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं रेवाड़ी के काठूवास रोड पर सड़क दुर्घटना में एक पिकअप चालक की मौत हो गई। बहरोड (राजस्थान) के गांव बर्डोद निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा का बेटा पिंकू सैनी दोनों अपनी-अपनी पिकअप गाड़ी लेकर यूपी के कासगंज से टमाटर लेकर चले थे। जब वह नेशनल हाईवे संख्या 48 काठूवास रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान पिंकू की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नाले से जा टकराई। दुर्घटना में पिंकू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।