{"_id":"6a932404fec8a2bf440bef91","slug":"two-pairs-of-special-fair-trains-will-run-for-the-gogamedi-fair-starting-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-244548-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोगामेड़ी मेले के लिए कल से चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोगामेड़ी मेले के लिए कल से चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें
Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी से गोगामेड़ी के बीच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-गोगामेड़ी-रेवाड़ी के बीच दो जोड़ी प्रतिदिन मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे मेले में जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त से 9 सितंबर तक 10 फेरे और 18 से 21 सितंबर तक चार फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह सवा 6 बजे रवाना होकर सुबह सवा 10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल सुबह पौने 11 बजे रवाना होकर शाम 4 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह रेलसेवा मार्ग में महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
इसी तरह रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से 9 सितंबर तक 11 फेरे तथा 18 से 20 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 10 मिनट पर गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल रात 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह सवा 5 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों का महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से गोगामेड़ी मेले में जाने वाले रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।