फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two overbridges will be constructed at a cost of Rs 86 crore.

Rewari News: 86 करोड़ रुपये की लागत से दो ओवरब्रिज का होगा निर्माण

Thu, 25 Jan 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two overbridges will be constructed at a cost of Rs 86 crore.
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को हिसार से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिली की 8 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें रेवाड़ी को करीब 176 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हिसार जिले से रेवाड़ी को करीब 176 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। राज्यस्तरीय उद्घाटन व शिलान्यास का रेवाड़ी लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


इन विकास योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिला की 1 परियोजना की अधारशिला रखी व 7 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें रेवाड़ी शहर के फाटक नंबर 3 व 59 पर 86 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखने सहित रेवाड़ी के कुंड-खोल-मंदौला मार्ग पर 42.7 करोड़ रुपये की लागत से करीब 19 किलोमीटर सड़क व 46.19 करोड़ की लागत से रेवाड़ी शहांजापुर रोड का उद्घाटन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मंत्री बनवारी लाल की उपस्थिति में पशुपालन विभाग की ओर से गांव गुरावड़ा में 34.76 करोड़ की लागत से, गांव निमोठ में 32.88 करोड़ रुपए की लागत से, गांव औलांत में 32.88 करोड़ की लागत से, गांव बवाना गुर्जर में 31.68 करोड़ की लागत से तथा गांव दड़ौली में 31.68 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल, कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोआर्डिनेटर सतीश खोला व सुनील मुसेपुर मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता डीसी राहुल हुड्डा ने की।

दक्षिणी हरियाणा को मिला मनोहर सरकार में सम्मान : बनवारी लाल

सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिले को करीब 176 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कर कमलों से मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरदर्शी व ऊर्जावान नेतृत्व में दक्षिणी हरियाणा को पूरा मान-सम्मान मिला है। सरकार के करीब साढ़े 9 साल के कार्यकाल में दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा है। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए हरियाणा प्रदेशवासियों को पर्ची-खर्ची, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद, असमान विकास, भ्रष्टाचार की बेटियों से मुक्त कराया है।

विकासात्मक कदम में भागीदार बना जिला

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था कायम की है कि हम सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बढ़ते विकासात्मक कदम में पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में जिला लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए सरकार द्वारा कारगर व सराहनीय कदम उठाए हैं। सरकार का जिला रेवाड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल व बिजली आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर पूरा फोकस है। उपायुक्त एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को जिला में चल रहे विकास कार्यों विशेषकर पंचायत विभाग से संबंधित विकास कार्यों को गति देते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।


हरियाणा आईटी का उपयोग कर डिजिटल क्रांति में बना अग्रणी : लक्ष्मण सिंह यादव

विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सीएम मनोहर लाल, जो स्वयं एक आईटी ज्ञाता हैं, ने आईटी को सुशासन का आधार माना है। ई-गवर्नेंस से गुड गवर्नेंस के अपने विजन पर चलते हुए उन्होंने सदैव अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आईटी का अधिक से अधिक उपयोग करने की ओर प्रेरित किया। यही कारण है कि आज हरियाणा में 50 से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी 650 से अधिक नागरिक सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं और घर बैठे ही लोग इन योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed