फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more accused arrested in cyber fraud case

Rewari News: साइबर ठगी मामले में दो और आरोपी काबू

Fri, 28 Feb 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in cyber fraud case
फोटो : 11आरोपी, त्रिभुवन। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला शुकपुरा निवासी ईश्वर सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली रोहिणी सेक्टर-20 निवासी त्रिभुवन व रोहिणी सेक्टर-1 निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ईश्वर सिंह ने बताया था कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखने के बाद वह कारोबार के सिलसिले में गत वर्ष मार्च माह में उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला था, जिससे वह ग्रुप में जुड गया। उससे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए 13,40,102 रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पहले विकाश, हरविन्द्र व मुनीष बंसल उर्फ मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने त्रिभुवन व अशोक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed