फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more accused arrested for strangling a friend

दोस्त की गला दबाकर हत्या करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for strangling a friend
रेवाड़ी। गांव लिसाना में झगड़े के बाद अपने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लिसाना निवासी रोहित उर्फ लाला व राहुल के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक खंडहर मकान में फेंक दिया गया था और एक आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिले के गांव लिसाना के रहने वाले 35 वर्षीय कर्मबीर उर्फ पृथ्वी खेतीबाड़ी करता था। 29 जुलाई की शाम वह खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही रहने वाला संजय उर्फ टिंडा व दो और युवक बैठकर शराब पी रहे थे। तीनों ने कर्मबीर को भी वहां बुला लिया था। इस दौरान कर्मबीर और संजय के बीच गाली-गलौज हो गई थी। संजय ने तैश में आकर कर्मबीर का गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक खंडहर में फेंक दिया था और देर रात आरोपी संजय उर्फ टिंडा ने सदर थाना पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने मृतक के चाचा जयप्रकाश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ टिंडा को रिमांड पर लिया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed