फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two month house youth fayring

दो माह पहले हुई झगड़े का बदला लेने को घर में सो रहे युवक पर किए तीन फायर, पीजीआई रैफर

Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
two month house youth fayring
दो माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए कोनसीवास रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी (विजयनगर) में देर रात आरोपियों ने एक घर में घुसकर पत्नी व बेटी के साथ सो रहे युवक पर तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली युवक की बाजू में लगी। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। सूूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं घायल युवक की बहन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई को पहले से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जिसको लेकर मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। झगड़ा किस बात को लेकर चल रहा था इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिफेंस कालोनी (विजयनगर) स्थित गली नंबर-12 में पिछले आठ साल से किराये पर रह रहा 25 वर्षीय सुनील अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों में से एक बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया तथा दो बदमाश बाहर ही पहरेदार बनकर खड़े रहे। बदमाश ने एक के बाद सुनील पर तीन गोलियां चला दी, बदमाश सुनील का मोबाइल अपने साथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बहन ने लगाया पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
घायल सुनील की बहन नीतू ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके भाई का करीब दो माह पूर्व कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने 3 अगस्त को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी की रिकार्डिंग भी उसके पास थी और उसी दिन मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की जल्द करेंगे गिरफ्तारी: एसएचओ
मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें काबू कर ल िया जाएगा। घायल के बयान मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed