{"_id":"5f98586c8ebc3e9bc4245b76","slug":"two-members-of-the-same-family-found-corona-infected-in-sector-4-rewari-news-rtk5803421170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-4 में एक ही परिवार के दो सदस्य मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-4 में एक ही परिवार के दो सदस्य मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को जारी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट में शहर के सेक्टर- 4 में एक ही परिवार में दो साल के बच्चे सहित 12 सदस्य मिलाकर जिले मे कुल 82 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन भी एक कोरोना संक्रमित की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी 36 पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ते ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है, ऐसे में अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर- 4 निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे परिवार के सैंपल शनिवार को लिए गए थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में 13 सदस्यों का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया।
88037 में से 7398 मिल चुके पॉजिटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार तक 88037 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7398 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6794 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 36 मरीजों की मौत हुई है। 568 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 79889 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 750 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 34 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 531 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 82 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 28 रेवाड़ी शहर, 13 किशनगढ़, 7 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 बालावास अहीर, भंडगी, गढ़ी बोलनी, लाला, जाटूसाना व रसगण तथा एक-एक केस कोनसीवास, बेरली खुर्द, गोकलपुर, खोरी, माजरा, मोतला कलां, नांगल, रामपुरा, रसियावास, रोजका, भाड़ावास, हुसैनपुर, जैतडावास, झाडौदा, झोलरी, नेहरूगढ व जाहिदपुर से संबंधित हैं। 19 ठीक होने वालों में 12 रेवाड़ी शहर, 2 मीरपुर तथा एक-एक केस बालियर कलां, धामलावास, गंगायचा अहीर, गढ़ी बव्वा व पीथड़ावास से है।