फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two friends drank alcohol, then went to their respective homes and hanged themselves

Rewari News: दो दोस्तों ने शराब पी, फिर अपने- अपने घर जाकर लगा लिया फंदा

Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two friends drank alcohol, then went to their respective homes and hanged themselves
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
फोटो : 30
विज्ञापन

-एक युवक के माता-पिता की पहले हो चुकी थी मौत, दूसरे के नहीं थे पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। गुडियानी गांव में रहने वाले दो दोस्तों अमन (22) और सागर (23) ने बीती रात एक साथ शराब पी, फिर अपने-अपने घर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है दोनों बेरोजगार थे और शराब पीने के आदी थे। एक युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि फंदा लगाने वाले सागर की मां सुनीता मायके गई हुई थी। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा बेटा फंदे से लटका हुआ है। इस पर महिला ने शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने सागर के दोस्त अमन की खोजबीन शुरू की। जब लोग अमन के घर पहुंचे तो पता चला वह भी फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अमन मानसिक रूप से परेशान था। वह अक्सर गली में आने वालों के साथ झगड़ता रहता था। दोनों ने एक ही समय में अपने-अपने घर फंदा लगाया है। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन के माता-पिता का हो चुका था निधन

अमन के माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका था। उसकी दो बहनें हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। घर में अमन के अलावा और कोई नहीं रहता था। उसकी सागर से दोस्ती थी। वहीं, सागर की मां सुनीता दिव्यांग हैं। उनके पति रामकिशन की दो साल पहले 2023 में मृत्यु हो चुकी है। सुनीता का एक 17 साल का भाई भी है। दोनों घटना के समय घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed