{"_id":"6917866e1a754a6a22077f27","slug":"two-day-screening-and-inclusive-activity-program-enthusiasm-on-childrens-day-in-all-the-primary-schools-of-the-district-rewari-news-c-198-1-fth1001-228909-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय स्क्रीनिंग व समावेशी गतिविधि कार्यक्रम : जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाल दिवस पर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय स्क्रीनिंग व समावेशी गतिविधि कार्यक्रम : जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाल दिवस पर उत्साह
विज्ञापन
निपुण हरियाणा मिशन के तहत भाग लेते बच्चे। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) की पहचान को लेकर जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सबका बाल दिवस एक दिन बचपन के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने निपुण हरियाणा टीचर ऐप पर प्रशस्त-1 टूल की मदद से विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की।
इस दौरान विशेष शिक्षकों, मेंटर्स और जिला व खंड स्तर के अधिकारियों ने भी समन्वय और सहयोग प्रदान किया। जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में मॉनिटरिंग की पुख्ता व्यवस्था की थी ताकि सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों की सटीक पहचान और आगे की कार्रवाई सुचारू रूप से हो सके।
जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि बाल दिवस पर स्कूलों में विभिन्न समावेशी गतिविधियों हौसलों के रंग, सपनों की उड़ान बूझो तो जाने और भरोसे के कदम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से अभिभावकों को भी स्कूलों में आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने बच्चों के साथ सक्रिय सहभागिता की। सभी गतिविधियां विभाग की ओर से जारी अनुच्छेदक-ए के निर्देशों के अनुसार कराई गई। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 15 नवंबर को भी आयोजित होगा।