फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two burnt due to electric shock, one died during treatment

Rewari News: करंट की चपेट में आने से दो झुलसे, उपचार के दौरान एक की मौत

Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two burnt due to electric shock, one died during treatment
रेवाड़ी। जिले में एक शादी समारोह के बीच दो लोग करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। उपचार के दौरान एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। मृतक की पहचान गांव खोड़ वसीका निवासी सुरेश के रूप में हुई है। वहीं, घायल सुनील उसी के गांव का है। शादी में दोनों युवक बैंड वालों की साउंड बग्गी को धक्का दे रहे थे। उसी समय बिजली की तारों से करंट लग गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम के कस्बा सोहना में पड़ने वाले गांव खोड़ वसीका निवासी सुरेश और सुनील शादी में बैंडवालों के द्वारा गाना-गाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली साउंड बग्गी को धक्का लगाने का काम करते थे। शादी की बुकिंग के चलते वे रेवाड़ी के गांव भवाड़ी कमालपुर में आए हुए थे। शादी में बरात को लेकर जाते समय वह बग्गी को धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान बग्गी में लगी बिजली के तारों से उसमें करंट आ गया। इससे सुरेश तथा सुनील उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद उसके साथी बैंडवालों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed