फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two bike riding youths died due to car collision

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two bike riding youths died due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कसौला थाना क्षेत्र में शनिवार को पीएचसी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में बखापुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह शनिवार को अपने निजी काम से रेवाड़ी से कार से अपने गांव बखापुर जा रहे थे। उनके आगे बाइक से उनके चचेरा भाई सौरभ और उसका दोस्त महेश जा रहे थे। करीब दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर जब वह पीएचसी कसौला के सामने पहुंचे तो इसी दौरान एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed