{"_id":"673f85eb786d84730705faf4","slug":"two-accused-of-robbery-in-bullion-shop-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-211870-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराफा की दुकान में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराफा की दुकान में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बावल स्थित कोमल ज्वेलर्स में 11 नवंबर को दिनदहाड़े हुई लूट और गोली मारकर दुकानदार के बेटे को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के गांव हाजीपुर पातली निवासी वेदपाल उर्फ छोटे और रोहतक के वार्ड नं 21 सूर्यानगर निवासी सचिन उर्फ चीनू के रूप में हुई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग किया। पुलिस ने रोडमैप तैयार करने के बाद कई गांवों में दबिश दी। पुख्ता सुराग लगने के बाद पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ छोटे व सचिन उर्फ चीनू को पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गत 11 नवंबर को बावल के नुनकरण गेट के पास कोमल ज्वेलर में हुई लूट की घटना के दौरान लुटेरों ने गोलीमाकर दुकानदार के बेटे हितेन्द्र को गोली मारकर घायल किया था। प्रीतम सिंह की शिकायत पर बावल पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की पांच टीमें गठित की थी। सीआईए-2 धारूहेड़ा पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी वेदपाल उर्फ छोटे के खिलाफ पहले भी गुरुग्राम के थाना फरुखनगर व भोंडसी में हत्या, मारपीट व प्रिजन एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। थाना फरुखनगर में दर्ज हत्या के मामले में वेदपाल उर्फ छोटे को उम्रकैद की सजा मिली है। वह साल भर पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था, तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही बावल के व्यापारियों ने पंचायत कर पुलिस को 24 नवंबर तक आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को और तेज कर दिया। इस दौरान विधायक भी मौके पर आए थे, तब बावल पुलिस की तरफ से कहा गया था कि एक आरोपी अभी पकड़ा गया है। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई थी।
वर्जन
पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। चिह्नित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है।-गौरव राजपुरोहित, एसपी, रेवाड़ी।