फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of fraud arrested, police took them on remand for two days

Rewari News: ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 16 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused of fraud arrested, police took them on remand for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस ने ऑनलाइन टॉस्क के नाम पर मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के गांव सलीमाबाद निवासी कमल चौधरी व गोपाल जाट उर्फ कालू के रूप में हुई हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

कंपनी बाग निवासी अंकित गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टॉस्क के जरिए पैसा कमाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने उससे टॉस्क के नाम पर रुपये डलवाने शुरू कर दिए और उससे कुल 5 लाख 4 हजार 700 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला अजमेर के गांव सलीमाबाद के रहने वाले गोपाल जाट उर्फ कालू का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। कमल चौधरी के कहने पर ही गोपाल ने अपने बैंक खाता में फ्रॉड किए गए रुपये डलवाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed