फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of cheating by promising cheap laptop on Telegram app arrested

Rewari News: टेलीग्राम एप पर सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating by promising cheap laptop on Telegram app arrested
दोनों आरोपियों के साथ बरामद सामान। स्रोत : पीआरओ
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने टेलीग्राम एप के माध्यम से सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जींद के गांव ढाठरथ हाल किरायेदार पंजाब के मौहाली के धारा ग्रीन सोसाइटी निवासी जितेश व जिला करनाल के शांति नगर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी सिम का प्रयोग करके टेलीग्राम एप के माध्यम से सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी की वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 हजार 310 रुपये, 7 मोबाइल फोन, 9 डेबिट कार्ड व 2 फर्जी सिम बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, 5 नवंबर को राजस्थान के जिला कोटपूतली के गांव प्रागपुरा हाल किरायेदार बेस्टेक कालोनी धारूहेड़ा निवासी मुकेश चंद ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बेसटेक कॉलोनी में धोबी की दुकान चलाता है। उसका राजस्थान के पवटा में बैंक खाता है। उसके बेटे रोहित ने 29 अक्तूबर को टेलीग्राम एप के माध्यम से लैपटॉप आर्डर किया था। अगले ही दिन से उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खाते से करीब 1 लाख 23 हजार 121 रुपये कट गए, जो दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed