{"_id":"65d4e2744c0be4ba800496cd","slug":"two-accused-of-assault-and-snatching-mobile-phone-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-201058-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मीरपुर चौकी पुलिस ने रसोई का काम करवाने के बहाने से दो कारपेंटरों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बुडाना निवासी गौरव व नरबीर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक जिला गुरुग्राम के गांव दौलताबाद कुणी निवासी प्रशांत ने शिकायत में बताया कि वह मानेसर में कारपेंटर का काम करता है। 18 फरवरी की सुबह उसके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम बुडाना निवासी हनी बताते हुए कहा कि उन्हें रसोई में फिटिंग का काम कराना है। इसके बाद वह अपनी बाइक पर अपने भाई पवन के साथ गांव बुड़ाना के लिए चल पड़ा। जब उसने गांव बुड़ाना पहुंच कर आए हुए नंबर पर संपर्क किया तो उस युवक ने कहा कि वह एक लड़का भेज रहा है जिसके साथ आ जाना। कुछ देर बाद एक युवक आया तो उसने बताए हुए पते पर जाने की बात कही तो वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया।
उसने अपना नाम नरबीर बताया। जब वह गांव में 300 मीटर चले तभी नरबीर ने पीछे से आ रही एक गाड़ी के बारे में बताते हुए कहा कि इसे साइड दे दो जिसके बाद वह बाइक से उतर गया। इसके पश्चात गाड़ी चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और उसमें चार-पांच युवक उतरे। जिनके हाथों में डंडे और लोहे के पाइप थे। जो सभी उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लग गए। नरबीर भी गाड़ी से डंडा लेकर उनके साथ मार पीट करने लगा। इस दौरान आरोपी उनको जान से मरने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपी गांव बुडाना निवासी गौरव व नरबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।