फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in two cases of cyber fraud

Rewari News: साइबर धोखाधड़ी के दो मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in two cases of cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना साइबर अपराध पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से कारोबार में पैसा लगाने के नाम पर 13.40 लाख रुपये हड़पने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव भौपतपुर निवासी हरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में दिल्ली के कुशल हेरनकी निवासी विकास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रपुरा निवासी ईश्वर ने 2 मई 2024 को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने मोबाइल पर इंस्टाग्राम एप पर एक पोस्ट देखी और उसे पोस्ट पर क्लिक करके कारोबार के सिलसिले में ज्वाइन हो गया। इस दौरान वह व्हास्टएप ग्रुप के संपर्क में लगातार रहा और फोकस करता रहा। ग्रुप के एडमिन ने उसे वीई नोट ग्रुप 556 नामक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया। इसके बाद जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर शामिल होने उपरांत शिकायतकर्ता ने भेजे गए लिंक को अपने मोबाइल फोन से इंस्टॉल करके शामिल हो गया। जालसाजों ने कारोबार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर अपने खातों में धोखाधड़ी करके करीब 13.40 लाख रुपये शिकायतकर्ता से डलवा लिए, जिस पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी विकास को पहले गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर 1 करोड़ 54 लाख रुपये ऐंठने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला अलिपुरद्वार के गांव जयगांव निवासी दावा लामा के रूप में हुई। मामले में पुलिस एक आरोपी बिहार के थाना सुगोली के गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। धारूहेड़ा निवासी पवन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि माह मई 2024 में किसी जालसाज द्वारा शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर उसके खाते से अलग अलग तारीख में करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए गए थे। मामले में संलिप्त एक आरोपी रंजन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed