{"_id":"6ac2a152186e2452390a5b28","slug":"two-accused-arrested-for-stopping-a-vehicle-assault-and-snatching-rewari-news-c-198-1-fth1001-246582-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाड़ी रोककर मारपीट और छीना-झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाड़ी रोककर मारपीट और छीना-झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने सुंदरोज गांव में गाड़ी रोककर मारपीट, छीना-झपटी और घर में घुसकर पथराव करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी परखोत्तमपुर निवासी दीपांशु उर्फ गोलू और सुंदरोज निवासी नितिन उर्फ नेता हैं।
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुंदरोज निवासी रामशर्मा ने 30 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ पिकअप गाड़ी में घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार रजत शर्मा, नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु और टोनी उर्फ संजय ने उनका पीछा किया।
आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल और तलवार से लैस होकर उनकी गाड़ी रोक ली और हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार, केशव शर्मा से सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और पथराव किया। हमले में रामशर्मा और केशव शर्मा घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना रामपुरा में मारपीट, छीना-झपटी और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -
हथियार और सामान बरामद करने के लिए रिमांड
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान रविवार को दीपांशु उर्फ गोलू और नितिन उर्फ नेता को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन तथा छीना गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पूछताछ की जा रही है।
-- -
दोनों पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस जांच के अनुसार, दीपांशु उर्फ गोलू के खिलाफ थाना जाटूसाना और थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। वहीं नितिन उर्फ नेता के खिलाफ जीआरपी थाना भिवानी, थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी और थाना खोल में चोरी व मारपीट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।