फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for snatching bag and mobile phone from conductor

Rewari News: परिचालक से बैग व मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching bag and mobile phone from conductor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने परिचालक से बैग व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी हेमंत उर्फ राहुल उर्फ चीलवाला व गांव नांधा निवासी जितेंद्र उर्फ सोनी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व 800 रुपये बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार इम्पलाइज कॉलोनी निवासी कविंद्र ने शिकायत में बताया था कि वह हरियाणा रोडवेज में गुरुग्राम डिपो में परिचालक है। 14 सितंबर को वह ड्यूटी से घर जाने के लिए दोस्त का इंतजार आंबेडकर चौक पर कर रहा था। इसी दौरान 2 से 3 लड़के आए और उसका बैग व मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन व 800 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed