{"_id":"6aecc8ddece4dee58a0eaaee","slug":"two-accused-arrested-for-illegal-storage-of-firecrackers-in-residential-areas-rewari-news-c-198-1-rew1001-248320-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिहायशी इलाकों में पटाखों का अवैध भंडारण करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिहायशी इलाकों में पटाखों का अवैध भंडारण करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Nov 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली से पहले पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना शहर पुलिस ने दो स्थानों पर रिहायशी इलाकों में पटाखों का अवैध भंडारण कर बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। आरोपियों के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।
चौकी भाड़ावास गेट पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बैधवाड़ा में अपने मकान के कमरे में पटाखे रखकर बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी निशांत निवासी वैधवाड़ा को गिरफ्तार किया। मकान की तलाशी में विभिन्न ब्रांड के पटाखों के कई पैकेट बरामद हुए। इनमें टॉर्च, स्काईशॉट, रॉकेट, बुलेट, फुलझड़ी, अनार, चक्कर और पटाखों की लड़ियां शामिल हैं।
इसी प्रकार मोहल्ला शांति नगर में अवैध रूप से पटाखे बेचने की सूचना मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने रिहायशी मकान में पटाखे रखकर बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर शशांक निवासी शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान रॉकेट, स्काईशॉट, बम और अन्य प्रकार के पटाखों के पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों मामलों में पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस एफआईआर दर्ज कर ली है।