{"_id":"641c9ccdcd8baa1ee002bda4","slug":"two-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-mangalamukhi-rewari-news-c-17-1-102204-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंगलामुखी से रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंगलामुखी से रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने मंगलामुखी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली मारने की भी धमकी दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव नंगली बलिहार हाल आबाद गणेश नगर अलवर निवासी सुनील सिंह और नंगली बलिहार निवासी दया सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार व एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जिले के लाखनौर निवासी सतीश कुमार पिछले 3 साल से शहर की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले मंगलामुखी रुखसार के संपर्क में है। साथ ही उसके काम में भी वह उसकी मदद करता है। सतीश ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह रुखसार के घर पर बैठा था। तभी उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम सोनू चौहान बताया और कहा कि रुखसार से बात कराओ। सतीश ने कहा कि वो अपने काम में बिजी है, अभी बात नहीं करेगी, सुबह बात कर लेना। सतीश ने बताया कि 1 घंटे बाद फिर उसी नंबर से कॉल आई, जिसमें एक लड़के ने कहा कि लो सोनू चौहान से बात करो, मैं दया बोल रहा हूं। सतीश का आरोप है कि सोनू ने उससे कहा कि रुखसार से अभी बात करनी है। मेरे मना करने पर कहा कि उससे मुझे हर महीने 10 लाख रुपये फिरौती चाहिए। नहीं दी तो उसको जान से मार दूंगा। साथ ही गालियां दीं। कॉलर ने कहा कि मुझे कोई रुखसार को मारने की सुपारी भी दे रहा है, मैं उसको गोली मारुंगा। पीड़ित ने आरोपी की धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सोनू चौहान और दया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा भी बरामद किया है।