फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two Accused Arrested for Defrauding Victim of Lakh by Sending APK File

Rewari News: एपीके फाइल भेजकर 1.5 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested for Defrauding Victim of Lakh by Sending APK File
रेवाड़ी। एपीके फाइल भेजकर 1.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जिला जयपुर के संजय नगर निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी रामअवतार शर्मा व जयपुर के ही भीलपुरा निवासी सीताराम शर्मा हैं। गढ़ी बोलनी रोड स्थित सोसाइटी निवासी रविकांत डाटा ने 16 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी सीताराम ने रविकांत डाटा के बैंक खाते से ठगी रकम को 10 प्रतिशत कमीशन के आधार पर कंपनी के बिजली के बिल के भुगतान में लगाया था। वहीं आरोपी रामअवतार ने इस कार्य के लिए कमीशन लेकर मध्यस्थता की भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी रामअवतार शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि आरोपी सीताराम शर्मा को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविकांत डाटा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने एपीके फाइल के लिंक को गलती से डाउनलोड कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी को उनके क्रेडिट कार्ड से चार ट्रांजेक्शन के जरिए 51,800, 10 हजार, 10 हजार और 3,800 रुपये ट्रांसफर हो गए। दूसरे क्रेडिट कार्ड से अपने आप 74,382 रुपये कट गए। साइबर ठगों ने उन्हें 1 लाख 49 हजार 982 रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed