फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   twenty hour electricity effected in city circle in rewari

सिटी-1 सर्कल में बीस घंटे से ज्यादा बाधित रही बिजली

Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
twenty hour electricity effected in city circle in rewari
20 घंटे गुल रही बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 करीब 20 घंटे यानि बुधवार को शाम सात बजे से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक सिटी-1 सर्कल में बिजली गुल होने के कारण छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग बेहाल नजर आए। बेहाल उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के लाइनमैन से लेकर उच्च अधिकारियों तक घंटी बजाई,लेकिन समस्या का समाधान करना  तो दूर की बात किसी ने फोन उठाना तक उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


पूरी रात सब्र टूटने के बाद लोग स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के पास समाधान के लिए पहुंचे लेकिन वहां पर विधायक नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। विधायक साहब से फोन पर बात करने पर जब निगम अधिकारियों की फोन नहीं उठाने की शिकायत की गई तो उल्टे विधायक साहब ने भी उनका भी फोन नहीं उठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। 46 डिग्री तक पहुंचे पारे के बीच मोहल्ला बॉस सीताबराय एवं भाड़ावास गेट सहित अनेक कॉलोनीवासियों को अधिकारियों की बेरूखी का शिकार होना पड़ा। इधर निगम अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट था, जिसके चलते समय ज्यादा लग गया।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही सताने लग गई है बिजली
यह पहली बार नहीं है, गर्मियों में बिजली ने सताना शुरू कर दिया हो। आए जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, बिजली भी धोखा देना शुरू कर देती है। यूं तो शहर में बिजली सप्लाई को सुचारु रखने के लिए रात के समय भी लाइनमैन की ड्यूटी होती है। लेकिन हालात जब खराब हो जाते हैं, जब अधिकारी एवं लाइनमैन फोन उठाना तक मुनासिब न समझे। शहर के सभी सर्कलों में यह आम बात हो गई है कि रात को बिजली खराब होने के बाद दिन में ही ठीक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासी पूरी रात कोसते रहे निगम अधिकारियों को
निगम कर्मियों द्वारा फोन नहीं उठाने एवं गर्मी से बेहाल शहरवासी रोहताश शर्मा, सुरेश, बिहारी लाल, प्रभुनारायण, भूपेंद्र, कुलदीप, राकेश एवं अनिल ने कहा कि पूरी रात उनके बच्चे बिलखते रहे,लेकिन बार-बार बिजली अधिकारियों को फोन करने के बावजूद उनका फोन नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पहली बार हुआ है,जब निगम कर्मियों ने फोन नहीं उठाया हो।

पहले कर्मी शिकायत सुनने के बाद कुछ घंटो के अंदर शिकायत का निवारण कर देते थे,लेकिन अब सभी मनमानी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा अधिकारियों को जनता से कोई सरोकार नहीं है। अधिकारी जब विधायक तक का फोन नहीं उठाते तो आम आदमी का क्या हाल होगा, आसानी से समझा जा सकता है।


वर्जन
उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर दिया गया है। बावजूद इसके सभी का फोन उठाने की कोशिश रहती है। बिजली संबंधित फॉल्ट्स को ठीक कर दिया गया है।
राजेश कुमार, एसडीओ, सिटी-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed